क्या आपका भी पेट अक्सर फूला रहता है?
- फोटो : Freepik.com
पेट फूले रहने के इन कारणों को भी जानिए
अगर आपको फैटी लिवर या लिवर की बीमारी है तो भी पेट फूला रह सकता है। इससे पाचन प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है। इससे पेट में भारीपन, गैस और ब्लोटिंग महसूस हो सकती है।
- महिलाओं में ओवरी से जुड़ी बीमारियों या ओवेरियन कैंसर के कारण भी लगातार ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।
- आंतों में सूजन, संक्रमण या ट्यूमर भी पेट फूलने का कारण बन सकते हैं।
- अगर ब्लोटिंग काफी समय से है और वजन भी तेजी से कम हो रहा हो, मल में खून आ रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।