हाथों की स्वच्छता का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
वैक्सीनेशन के साथ बचाव के अन्य उपाय भी जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हैजा से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के साथ दैनिक रूप से कुछ सावधानियां बरतते रहना भी आवश्यक है।
- गंदे और दूषित पेयजल से इसका खतरा अधिक रहता है। कई ग्रामीण और शहरी झुग्गी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होती, जिससे हैजा के बैक्टीरिया फैलते हैं।
- खुले में शौच, बिना हाथ धोए खाना खाना और घर के आसपास की गंदगी के कारण भी संक्रमण फैल सकता है।
- माता-पिता और बच्चों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर पर्याप्त जानकारी की कमी संक्रमण का एक कारण हो सकती है।
- सड़क किनारे बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
- बाढ़ या मानसून के समय जलभराव (दूषित जल) के कारण आप इसका शिकार हो सकते हैं। मानसून के दिनों में विशेष सावधानी बरतें।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।