संक्रमण के लक्षण
कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में ये देखा गया है कि इस विषाणु से शुरुआत में श्वसन अंग में इन्फेक्शन होता है फिर बुखार और सूखी खांसी और हफ्ते भर बाद सांस लेने की तकलीफ और इसके बाद निमोनिया की गंभीर स्थिति पैदा हो जाती है।
जिन संक्रमित लोगों में ये लक्षण दिखाई देते हैं, उनमें से बहुत से मरीजों को बीमारी रोकने के लिए फौरन डॉक्टरी मदद लेनी होती है। अगर हालात बिगड़ जाएं तो मरीज को इंटेसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराना पड़ता है, जहां उसे मेडिकल वेंटिलेटर की जरूरत पड़ती है।
अमेरिका में कोविड-19 के इलाज के नाम पर क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर 'जेनेसिस-II चर्च ऑफ हेल्थ एंड हीलिंग' नाम के एक संगठन को यूएसएफडीए ने चेतावनी भी दी है। स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने क्लोरीन डाइऑक्साइड के इस्तेमाल पर रोक लगा रखी है।