Tax on Contraceptives And Fertility Rate: चीन सरकार अपनी गिरती जन्म दर को लेकर चिंतित है और इसे बढ़ाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। देश में दशकों से चली आ रही 'वन-चाइल्ड पॉलिसी' को 2015 में खत्म करने के बाद, चीन ने 2021 में बच्चों की सीमा बढ़ाकर तीन कर दी थी। इसी कड़ी में चीन अब गर्भनिरोधक दवाओं और उत्पादों पर तीन दशकों से अधिक समय में पहली बार मूल्य वर्धित कर VAT लगाना शुरू करेगा।
1 जनवरी से कंडोम जैसे उत्पादों पर 13% का सामान्य VAT लागू होगा, जो पहले कर-मुक्त थे। इस टैक्स को लगाने का मूल कारण यह बताया जा रहा है कि लोग इससे गर्भनिरोधक उत्पादों को कम खरीदेंगे, जिससे अनचाहे गर्भधारण होंगे और अंततः जन्म दर बढ़ने लगेगी।
यह खबर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है, जहां लोग सरकार का मजाक भी उड़ा रहे हैं, उनका कहना है कि बच्चे को पालने का खर्च 13% टैक्स से कहीं अधिक है, इसलिए यह टैक्स प्रजनन निर्णयों को प्रभावित नहीं करेगा। चीन के इस निर्णय पर विशेषज्ञ भी कुछ सुझाव दिए हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।