घटती जन्मदर चिंताजनक
- फोटो : Freepik.com
एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने से रोक वाली पॉलिसी का असर
साल 2025 में चीन में बच्चों की जन्मदर घटकर प्रति 1,000 लोगों पर 5.63 जन्म रह गई है।
- दशकों तक एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने से रोकने वाली पॉलिसी के बाद सरकार ने 2015 में यह सीमा बढ़ाकर दो बच्चे की कर दी।
- डेमोग्राफिक दबाव का सामना करते हुए, सरकार ने 2021 में इस सीमा को और बढ़ाकर तीन बच्चे कर दिया था।
- इसके अलावा सरकार ने परिवारों को हर बच्चे के लिए 3,600 युआन (करीब 45 हजार रुपये) की कैश सब्सिडी देने की घोषणा की थी।
लोगों के व्यवहार को बदलने की दूसरी कोशिशों के साथ-साथ, सरकार ने कंडोम पर टैक्स लगाना भी शुरू कर दिया है। चीन ने 2025 में कंडोम सहित गर्भनिरोधक चीजो को वैल्यू-एडेड टैक्स छूट की लिस्ट से हटा दिया था, जिसका मतलब है कि अब कंडोम पर 13% टैक्स लग रहा है। इसका मकसद जन्मदर को बढ़ावा देना था।
बढ़ रहे बुजर्ग, कम होते युवा
विशेषज्ञों का कहना है कि जन्मदर घटने के कारण देश में काम करने वाली आबादी लगातार भी घट रही है, जबकि पेंशन पाने वाले बुजुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसका सीधा असर अर्थव्यवस्था और भविष्य की योजनाओं पर पड़ सकता है।
आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में चीन में 60 साल से ऊपर के लोगों की संख्या 32.3 करोड़ तक पहुंच गई, जो कुल आबादी का 23 प्रतिशत है। यह 2024 के मुकाबले एक प्रतिशत ज्यादा है, यानी चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है जबकि युवा कम होते जा रहे हैं जिसे विशेषज्ञ गंभीर संकट के तौर पर देख रहे हैं।
-----------------------
स्रोत:
China’s Birthrate Plunges to Lowest Level Since 1949
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।