दुनिया के 200 से ज्यादा देशों को बुरी तरह प्रभावित करने वाला कोरोना वायरस कहां से आया, इसको लेकर अध्ययन और बहस दोनों जारी है। इस वायरस की शुरुआत चीन से हुई, लेकिन चीन में कहां से आया? कुछ अध्ययनों में इस बात को लेकर सहमति बनी है कि यह पैंगोलिन या किसी अन्य जानवर से चमगादड़ में और फिर चमगादड़ से इंसानों में आया। खैर, क्या आप जानते हैं कि भारत में कोरोना वायरस कहां से आया? अधिकतर लोगों का अंदाजा यही होगा कि भारत में भी कोरोना वायरस चीन से ही आया होगा। लेकिन भारतीय शोधकर्ताओं ने इसको लेकर अलग ही दावा किया है। उनके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस केवल चीन से नहीं, बल्कि कहीं और से आया है।