बिहार में चमकी बुखार का कहर जारी है। 80 से ज्यादा बच्चे इस रहस्यमयी बीमारी की वजह से मौत के गाल में समा चुके हैं। सूबे का मुजफ्फरपुर कस्बा इस बीमारी की सबसे ज्यादा चपेट में है। 1995 से ही यह रहस्यमय बीमारी यहां बच्चों को अपना शिकार बनाती आई है। हर साल मई और जून के महीने में बिहार के विभिन्न कस्बे इस बीमारी की चपेट में आते हैं और बच्चों के मरने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और डॉक्टरों की असंवेदनशीलता भी देखने को मिली है। आइए जानते हैं क्या है इस बीमारी के लक्षण और क्या लीची खाने से हुई यह बीमारी ...