इंसान को टेक्नोलॉजी से सुविधा और आसानियां काफी हो गई हैं। पर क्या आपको पता है कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल आपको परंपराओं से अलग कर रहा है? एक स्टडी में पता चला है जो बच्चे हफ्ते में 32 घंटे से ज्यादा स्क्रीन देखते हुए बिताते हैं वे अपने परिवार की पारंपरिक जीवन शैली से दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
2 of 7
- फोटो : getty images
ऑनलाइन रहना, टीवी देखना और लैपटॉप पर घंटो फिल्में देखने से बच्चों को काफी नुकसान हो रहा है। एक स्टडी में पता चला है जिस दिन बच्चे स्कूल जाते हैं उस दिन 4 घंटे कम-से-कम वे पूरे दिन में स्क्रीन को देखते हैं। और स्कूल की छुट्टी वाले दिन बच्चे कम-से-कम 6 घंटे स्क्रीन के सामने नजरें गड़ाए रहते हैं।
विज्ञापन
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
3 of 7
- फोटो : getty images
इस स्टडी में यह भी पता चला है कि परिवार को बच्चों के टेक्नोलॉजी के 32 घंटे इस्तेमाल करने पर कोई आपत्ति नहीं हो रही है। तीन-चौथाई छात्र तो शोध में ऐसे हैं जो स्कूल जाने से पहले 1 घंटे के करीब किसी गैजेट का प्रयोग करते हैं। हालांकि छात्रों ने माना है कि इसका असर उनके कॉन्सन्ट्रैशन करने पर पड़ता है।
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
4 of 7
- फोटो : getty images
मनोचिकित्सक हिल्डा ब्रूक कहती हैं कि,'बच्चों में स्क्रीन पर वक्त बिताने की आदत अक्सर मां-बाप से ही आती है, और बच्चे उन्हीं नक्ल करते हैं। पैदा होने के बाद से बच्चे माता पिता को ऑब्जर्व करने लगते हैं।'
विज्ञापन
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
5 of 7
- फोटो : getty images
बच्चों द्वारा स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल घातक साबित हो रहा है मेंटल हेल्थ अधिकारियों का कहना है स्मार्टफोन बच्चों पर आक्रमण कर रहे हैं और इससे उनके स्वास्थ्य पर दूरगामी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
6 of 7
- फोटो : getty images
यह स्टडी माइ फेम्ली क्लब.को.यूके वेबसाइट ने यूके के हजारों पर की है। इस वेबसाइट के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव गेमा जॉनसन ने कहा,'जब मैं अपने आसपास देखता हूं तो मुझे लगता है कि हमारे बच्चे अपना बचपन खो रहे हैं। एक घंटे बच्चे अगर स्कीन के सामने रहेंगे तो इससे उनके दिमाग और शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है।'
बच्चे हफ्ते में 32 घंटे स्क्रीन पर बिताने के बाद परिवार से हो जाते हैं दूर: स्टडी
7 of 7
- फोटो : getty images
जॉनसन ने आगे कहा,'वो दिन अब चले गए जब बच्चे अपने आसपास की दुनिया और लोगों सहित प्राकृतिक खूबसूरती से जुड़ना चाहते थे। बच्चे जितना ज्यादा समय स्क्रीन पर के सामने बिता रहे हैं वे उतना ही अपने परिवार और परंपराओं से दूर जा रहे हैं। और बच्चों को इस स्थिति से निकालने की जिम्मेदारी परिवार की है।'