अगर तमाम कोशिश के बाद भी पेट की चर्बी नहीं कम हो पा रही है तो आप बालासन का अभ्यास कर इसे कम कर सकते हैं। यह आसन जांघ की चर्बी को कम करने के साथ शरीर का रक्त संचार बढ़ाने में भी यह बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं बालासन करने का सही तरीका...
विज्ञापन
2 of 5
Balasana
- फोटो : WikiHow
स्टेप: 1
इस आसन के अभ्यास के लिए सबसे पहले मैट पर (वज्रासन) घुटने के बल बैठ जाएं और कमर बिल्कुल सीधी रखें।
विज्ञापन
3 of 5
Balasana
- फोटो : WikiHow
स्टेप: 2
अब गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को सामने की ओर झुकाएं। दोनों हाथ पीछे की ओर रखें और कोशिश करें कि सिर सामने जमीन को छुए।
4 of 5
Balasana
- फोटो : WikiHow
स्टेप: 3
अब जितना हो सके उतनी देर इसी अवस्था में रहने की कोशिश करें।
स्टेप: 4
फिर सांस छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी भाग को उठाते हुए फिर से वज्रासन की मुद्रा में आ जाएं।
सावधानी: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें इस योगासन से बचना चाहिए। फायदे: इस आसन से शरीर की अकड़न भी दूर होती। इसके अलावा कब्ज और एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है।