फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीज ऑमलेट आपको मौत के मुहं में ढकेल रहा है, जानिए क्या है कारण

Thu, 21 Mar 2019 03:29 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
heart attack
ऑमलेट खाने वाले लोगों को चीज ऑमलेट बेहद पसंद होता है। पर त्या आपको पता है कि ज्यादा चीज ऑमलेट खाना आपके सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। यह हम नहीं बल्कि स्टडी में बात सामने आई है कि जो लोग दिन में तीन सौ से ज्यादा मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन करते हैं तो उनमें दिल से संबंधित बीमारियों के होने की आशंका बनी रहती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जो लोग अंडे का बहुत ज्यादा सेवन करते हैं उनमें ह्रदय रोग का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। 
विज्ञापन

2 of 5
heart attack
शोध में सामने आया है कि अंडे में कोलेस्ट्रॉल का लेवल सबसे ज्यादा होता है ऐसे में अंडे में किसी प्रकार की अन्य कोलेस्ट्रॉल वाली चीजों के मिलाने से वह ह्रदय की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है।
विज्ञापन

3 of 5
egg
कई शोधों के अनुसार अंडे की जर्दी में 186 मिलीग्राम के आसपास कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अंडे को अन्य कोलेस्ट्रॉल वाले खाद्य पदार्थ के साथ बनाते हैं तो उसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा और बढ़ जाती है। डाइट में हमेशा कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का ही सेवन करना चाहिए। जो लोग कम कोलेस्ट्रॉल वाले फूड का सेवन करते हैं उनमें हार्ट रोग की संभावना कम होती है। 

4 of 5
egg - फोटो : file photo
हार्ट डिजीज से बचने के लिए बिना जर्दी वाला अंडा ही खाएं। कई लोगों को अंडे की जर्दी खाना अच्छा लगता है, तो इसे सीमित मात्रा में खाएं। इससे कोलेस्ट्राल लेवल नहीं बढ़ेगा और न ही हार्ट से संबंधित कोई समस्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
egg
अंडे के अलावा जानवरों से मिलने वाले खाद्य पदार्थो में कोलेल्ट्रॉल का लेवल अधिक पाया जाता है। लाल मांस, प्रोसेस्ड मीट और उच्च फैट वाले डेयरी उत्पादों में भी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें