फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cold & Cough: मौसम बदलते ही हो गया सर्दी-जुकाम? इन उपायों से बिना दवा के भी पा सकते हैं आराम

Sat, 11 Oct 2025 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सुबह-शाम की ठंडक और दिन का गर्म मौसम शरीर के तापमान को असंतुलित कर देता है। यही वजह है कि इस समय सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी-जुकाम के मामले - फोटो : Freepik.com
अक्तूबर का महीना शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर उत्तरी राज्यों में मौसम में बदलाव साफ नजर आने लगा है। सुबह-शाम की हल्की सर्दी ने लोगों को ठंड का एहसास दिलाना शुरू कर दिया है। मौसम में हो रहा इस तरह का बदलाव सेहत के लिए कई तरह की चुनौतियां बढ़ाने वाला हो सकता है। यही कारण है कि इन दिनों में सर्दी-खांसी की समस्या भी लोगों में काफी बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह-शाम की ठंडक और दिन का गर्म मौसम शरीर के तापमान को असंतुलित कर देता है। यही वजह है कि इस समय सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग इस बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।

संक्रमण के वायरस हवा में सक्रिय होते हैं और थोड़ी सा लापरवाही बीमारी को न्योता दे सकती है। इसलिए इस मौसम में बचाव के उपायों पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सर्दी-खांसी की समस्या - फोटो : Freepik.com
H3N2 फ्लू का संक्रमण

पिछले महीने दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में H3N2 फ्लू का भी संक्रमण देखा गया, जिसमें लोगों ने तेज बुखार, सिरदर्द-बदन दर्द के साथ सर्दी-जुकाम, गले में खराश और दर्द जैसी समस्याएं देखी गईं। कम्युनिटी आधारित एक सर्वे में पाया गया कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लगभग 50-70% घरों में इस वायरस से संक्रमित लोग हो सकते हैं। 

H3N2 फ्लू भी मौसम बदलने के साथ होने वाली बीमारी का एक रूप था।
विज्ञापन

3 of 5
दूध में काली मिर्च मिलाकर करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
सर्दी-जुकाम होने पर क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दी-जुकाम में हर बार आपको दवा लेने की जरूरत नहीं होती है। कुछ आसान घरेलू उपायों से भी आप राहत पा सकते हैं। जुकाम में काली मिर्च और दूध का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। दूध में काली मिर्च का पाउडर डालकर सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। क्या आपने कभी काली मिर्च का दूध के साथ सेवन किया है?

दूध के साथ काली मिर्च मिलाकर पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चिकित्सकों के अनुसार, काली मिर्च में पिपेरिन कंपाउंड पाया जाता है, जो पोषक तत्वों को अवशोषित करने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट किया जा सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा बीमार पड़ते हैं तो दूध में काली मिर्च को मिलाकर सेवन करें। 

4 of 5
काली मिर्च के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com
क्य कहत हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नवीन चंद्र जोशी बताते हैं, काली मिर्च में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन में आराम पहुंचाते हैं। इस दूध के सेवन से खांसी-जुकाम से बचा जा सकता है। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन शरीर से बैंड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालता है। इसके सेवन से दिल के रोगों से बचने में मदद मिलती है और खून भी साफ होता है।

वहीं दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी2, विटामिन डी, जिंक, पोटैशियम और फॉस्फोरस होता है इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस दूध का सेवन करें। हालांकि इसके लिए लो फैट दूध का सेवन करना चाहिए।

डॉक्टर कहते हैं, रात में सोने से पहले दूध में काली मिर्च मिलाकर सेवन करना चाहते हैं तो एक चुटकी ही मिलाएं। इसके अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं, पेट में जलन या मतली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सर्दी-जुकाम में काढ़ा पीने के लाभ - फोटो : Freepik.com
इन उपायों से भी पा सकते हैं आराम

डॉक्टर कहते हैं, सर्दी-खांसी की स्थिति में दूध के साथ काली मिर्च मिलाकर पीने के अलावा कुछ और भी उपाय किए जा सकते हैं।

आप तुलसी-काली मिर्च की चाय भी पी सकते हैं। 5-6 तुलसी के पत्ते, एक चुटकी काली मिर्च और थोड़ा सा अदरक उबालकर चाय बनाएं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है और ठंड से होने वाले संक्रमण से बचाती है। दिन में एक या दो बार पीने से राहत मिलती है।

अदरक-शहद का मिश्रण भी सर्दी-खांसी में आराम दिलाता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं जो गले की सूजन और खांसी को कम करते हैं। आधा चम्मच अदरक का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। यह गले को आराम देता है और बलगम को पतला करता है।


-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें