वजन कम करने के लिए क्या कुछ नहीं किया। डाइटिंग करनी शुरु कर दी, अपनी पसंदीदा चीजों से दूरी बना ली, घंटों जिम में पसीना बहाया उसके बाद भी कोई असर नहीं हुआ। अगर आप भी इन चीजों का शिकार हैं तो ये खबर है आपके लिए। सारी कोशिशों के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो इसका कारण है आपकी आदतें जो अनजाने में वजन को घटने नहीं दे रही। चलिए जानतें हैं कि वो कौन सी आदतें हैं....
विज्ञापन
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
2 of 7
- फोटो : gettyimages
डाइटिंग करना तो ठीक है लेकिन इस चक्कर में खुद को भूखा रखना कहां की समझदारी है। खाने की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं लेकिन भूखा रहने से कार्बोहाइड्रेट कम होगा जिससे थकान और कमजोरी होगी। इस वजह से भी वजन नहीं घटेगा।
विज्ञापन
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
3 of 7
- फोटो : gettyimages
शोध बताते हैं कि सुबह का नाश्ता ना करने वालों का वजन नाश्ता करने वालों से दोगुना तेजी से बढ़ता है। तो सुबह का नाश्ता कभी ना भूलें। खाली पेट दिन की शुरुआत वजन ना घटने की वजह है।
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
4 of 7
- फोटो : gettyimages
वजन जल्दी घटाने के चक्कर में अगर बहुत ज्यादा कसरत करते हैं तो भी वजन नहीं घटेगा। वजन घटाने में 80 प्रतिशत भोजन और 20 प्रतिशत कसरत या वर्कआउट की भूमिका होती है।
विज्ञापन
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
5 of 7
- फोटो : gettyimages
वजन कम करना है तो एक अच्छी डाइट और कसरत के बाद जिस चीज की सबसे अहम भूमिका है वो है नींद। एक अच्छी नींद वजन को कम करने के लिए बेहद जरुरी है। शरीर को जरुरी आराम ना मिलने से भी कई सारे परेशानियां सामने आती हैं।
विज्ञापन
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
6 of 7
- फोटो : gettyimages
प्रोटीन शेक, ओमेगा 3 फेटी एसिड और मल्टी विटामिन लेने के चक्कर में कहीं सही भोजन लेना तो नहीं भूल रहे हैं। मल्टी विटामिन तो खा रहे हैं लेकिन एक ग्लास दूध नहीं पीते तो ये आपको असली भोजन से दूर कर रहा हैं जो शरीर के लिए बेहद जरुरी है। इसलिए इस तरफ भी ध्यान दें।
बहुत कर ली डाइटिंग फिर भी नहीं घटा वजन? एक ग्लास पानी भी बढ़ाता है वजन
7 of 7
- फोटो : gettyimages
ज्यादा लिक्विड लेने से भी कई बार वजन नहीं घटता। कॉफी, चाय, जूस या फिर पानी कुछ भी अगर जरुरत से ज्यादा ले रहे हैं तो समझ जाएं कि ये भी वजन ना घटने के लिए दोषी है। तरल चीजों से भी शरीर में कैलोरी जाती है जो वजन बढ़ाने का काम करती हैं जो बहुत से लोग नहीं मानते और पीते रहते हैं जिसका बाद में वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए लिक्विड लें लेकिन एक सही मात्रा में।