ग्लूकोज की कमी से कमजोरी का खतरा
- फोटो : istock
क्या इस चैलेंज के नुकसान भी हैं?
आहार से चीनी की मात्रा को कम करने से वैसे तो कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है, जब तक आप अपने आहार में अन्य स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन जारी रखते हैं। हालांकि चीनी के साथ कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों से भी दूरी बनाने से आपको लो शुगर की समस्या का खतरा हो सकता है। इसमें चक्कर आने, उलझन, बेहोशी तक की दिक्कत हो सकती है। चूंकि कार्बोहाइड्रेट या चीनी, शरीर में ग्लूकोज को बढ़ाते हैं, ऐसे में दोनों से दूरी बनाने से आपको कमजोरी हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, 30 दिनों का नो शुगर चैलेंज आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी है बस ध्यान रखें कि आप साथ में पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन जरूर करते रहें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।