फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri Fasting Rules: नौ दिन व्रत रखने हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना गर्मी से बिगड़ेगी तबियत

Tue, 17 Mar 2026 11:12 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chaitra Navratri Fasting Rules: अगर आप भी चैत्र नवरात्रि में पूरे नौ दिन व्रत रखने जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। वरना नवरात्रि के समापन तक आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri Fasting Rules: चैत्र नवरात्रि का इंतजार हिंदू धर्म के लोगों को सालभर रहता है। इसी क्रम में इस साल 19 मार्च से नवरात्रि शुरू हो रही है, जिसके पूरे नौ दिन माता की पूजा की जाती है और लोग इन नौ दिन व्रत-उपवास रखते हैं। पर कई लोग नौ दिन के व्रत के दौरान बीमार पड़ जाते हैं। ]

ऐसे में पूरे नौ दिन का व्रत रखने के दौरान कुछ सावधानियों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर आपके शरीर और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान अपनाने योग्य उपाय और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आपके पूरे व्रत सफल हों और आपको किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए।
 
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe
संतुलित आहार लें 
 
  • व्रत के दौरान संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। 
  • इसमें फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज और दूध जैसी चीज़ें शामिल करें। 
  • केवल फल और पानी पर निर्भर रहने से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। 
  • हमेशा ध्यान रखें कि हल्का और सुपाच्य भोजन व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe stock
पानी है सबसे अहम
 
  • अक्सर लोग पानी पीना भूल जाते हैं लेकिन व्रत के दौरान पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
  • पूरे दिन में कम से कम 6-8 गिलास पानी पीएं, ताकि डिहाइड्रेशन और कमजोरी से बचा जा सके। 
  • ये विशेष रूप से चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान गर्मी होने लगती है।

 

4 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : instagram
तली-भुनी चीजों से बचें
 
  • व्रत के दौरान अक्सर लोग तला-भुना खाने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • व्रत के दौरान फलाहार खाएं लेकिन भारी और तली-भुनी चीज़ों से बचें।
  •  ज्यादा मसालेदार भोजन या तेलीय पदार्थों का सेवन व्रत में पेट की परेशानी बढ़ा सकता है।
  •  हल्का भोजन, जैसे उबली सब्ज़ियां, फल और साबुत अनाज, शरीर को पोषण देते हैं और व्रत को आरामदायक बनाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Freepik.com
पूरी नींद लें
 
  • व्रत के दौरान आराम और नींद का ध्यान रखना भी जरूरी है। 
  • इसलिए पर्याप्त नींद लें और पूजा या व्रत के दौरान थकान महसूस होने पर हल्का विश्राम करें।
  •  इससे शरीर और मन दोनों तरोताजा रहते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock
योग करें
 
  • योग और ध्यान करना व्रत के दौरान लाभकारी है। 
  • सुबह या शाम हल्का योग और ध्यान करने से मानसिक और शारीरिक संतुलन बना रहता है।
  • व्रत में नियमित रूप से योग करने से ऊर्जा का स्तर भी स्थिर रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवरात्रि व्रत के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग रखें खास ध्यान

अगर किसी को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या पेट की समस्या है, तो व्रत शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित करता है कि व्रत आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न डाले।

 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें