कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी है, जो हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है। महिला-पुरुष हों या बच्चे, सभी इसका शिकार पाए जा रहे हैं। पुरुषों में फेफड़ों और मुंह के कैंसर जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हाल के वर्षों में सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभर रहा है जिसको लेकर विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधान करते हैं।
सर्वाइकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर अब उम्रदराज महिलाओं के साथ-साथ कम उम्र की लड़कियां और युवा महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। सर्वाइकल कैंसर का सबसे बड़ा कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण है, जो एक यौन संचारित वायरस है। भारत में हर साल हजारों नई महिलाएं इस बीमारी का शिकार होती हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में मामलों का पता देर से चलता है।
जनवरी माह को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के तौर पर भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी गलतियां हैं जो इस कैंसर का खतरा बढ़ाती जा रही हैं?