फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: इस नट्स के रोजाना सेवन से बढ़ती है शरीर की इम्युनिटी, कई खतरनाक रोगों में भी पाया गया है लाभकारी

Sun, 28 Aug 2022 12:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजाना बनाए नट्स के सेवन की आदत - फोटो : istock
नट्स यानी कि सूखे मेवे शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करने में मदद कर सकते हैं। शारीरिक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के साथ कई प्रकार के गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने तक में इन नट्स को काफी फायदेमंद पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि यदि आप रोजाना 8-10 काजू खाने की आदत बनाते हैं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

काजू कई प्रकार के न्यूट्रिशन से भरपूर होता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ पहुंचाने का साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देकर कई तरह के रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो लगभग सभी नट्स पोषक तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला को समाहित किए होते हैं, पर काजू का सेवन इसमें आपके लिए ज्यादा कारगर हो सकता है। काजू में कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक और कई प्रकार के विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करने में मदद करते हैं। काजू विशेष रूप से अनसेचुरेटेड फैट्स का बेहतर स्रोत है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करके समय से पहले मृत्यु के खतरे को कम करने में भी मदद करता है। आइए इस नट्स से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay
एंटीऑक्सिडेंट्स का बेहतर स्रोत

सूखे मेवों को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस माना जाता है और काजू का सेवन करना इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। एंटीऑक्सिडेंट्स, शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करके शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शोध बताते हैं काजू में पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके शरीर को होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
हृदय को कैसे स्वस्थ रखा जाए? - फोटो : iStock
हृदय की समस्याओं में लाभकारी 

शोधकर्ताओं ने पाया कि काजू का सेवन करना आपके हृदय को स्वस्थ और फिट रखने में मददगार हो सकता है। काजू जैसे नट्स को स्ट्रोक और हृदय रोगों के गंभीर मामलों को रोकने में कारगर पाया गया है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि काजू का सेवन करने से हृदय रोगों के विकसित होने की आशंका को भी कम किया जा सकता है। नियमित रूप से नट्स का सेवन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने और हृदय को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।

4 of 5
डायबिटीज में काजू खाने के लाभ - फोटो : istock
टाइप-2 डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद

टाइप-2 डायबिटीज, भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। काजू फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, यह पोषक तत्व रक्त शर्करा के स्पाइक्स को रोकने में मदद करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि टाइप-2 डायबिटीज वाले जिन लोगों ने काजू का दैनिक सेवन किया उनमें  इंसुलिन का स्तर बेहतर पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वजन कम करने के क्या लाभ हैं? - फोटो : iStock
वजन कम करने वालों को लाभ

यदि आप अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं तो काजू का सेवन करना इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है। काजू में मौजूद न्यूट्रिशन शरीर में फैट के संचय को कम करने के साथ स्वस्थ वजन को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी सहायक है जिससे अतिरिक्त मात्रा में खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें