फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहतमंद रहना है तो जरूर पिएं गाजर का जूस, जानिए इसके अनगिनत फायदे

Thu, 20 Feb 2020 08:40 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay

गाजर का जूस आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और विटामिन्स होते हैं। गाजर के जूस में काफी मात्रा में फाइबर होता है जो कि आपके पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। गाजर का जूस पीने से आपका वजन भी कम होता है क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को सुधारता है। कई शोधों में गाजर के जूस को कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को कम करने वाला बताया गया है। आइए विस्तार से गाजर के जूस के फायदों के बारे में जानते हैं...
 

 

विज्ञापन

2 of 5
carrot

गाजर का जूस आपकी आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीना पाया जाता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। बीटा कैरोटीना विटामिन ए का ही प्रकार है। विटामिन ए आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपको आंखों की रोशनी से संबंधित परेशानी है या फिर नजर कमजोर है तो गाजर का जूस जरूर पिएं।

विज्ञापन

3 of 5
sa

गाजर का जूस रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अगर आपको जल्दी-जल्दी संक्रमित होने वाली बीमारियां जैसे की सर्दी-खांसी और वायरल हो जाता है तो आप गाजर का जूस जरूर पिएं। इसके अलावा, कई शोधों में सिद्ध हुआ है कि गाजर का जूस कैंसर जैसी घातक बीमारी के जोखिम को भी कम करता है। यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।


 

4 of 5
carrot - फोटो : social media

गाजर का जूस आपके कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित करता है। गाजर के जूस में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों से लेकर स्ट्रोक तक के जोखिम को कम करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए गाजर का जूस बेहद फायदेमंद है क्योंकि यह त्वचा से लेकर स्तन तक के कई तरह के कैंसर के खतरे को भी घटाता है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay
गाजर का जूस दिमाग के फंक्शन के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको एक उम्र के बाद अल्जाइमर और डिमेंशिया की बीमारी हो तो आप अपने डाइट में नियमित तौर पर गाजर का जूस पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें