हमारे घरों में रोजाना मसाले के रूप में कई ऐसी औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है जो पोषक तत्वों का खजाना होती हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने से लेकर वेट लॉस, पाचन को ठीक रखने, गैस और अपच कम करने में लाभकारी हो सकती हैं। इलायची भारतीय रसोई का ऐसा ही चमत्कारी मसाला है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में इलायची को त्रिदोष नाशक भी कहा गया है, मतलब यह वात, पित्त और कफ तीनों दोषों को संतुलित करने में सहायक हो सकती है।
वैज्ञानिक अध्ययनों से भी पता चलता है कि इलायची कई न्यूट्रिशन का खजाना है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड्स, विटामिन-सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसकी तासीर हल्की गर्म होती है, इसलिए यह पाचन को दुरुस्त रखने, गैस और अपच कम करने तथा मुंह की दुर्गंध दूर करने में कारगर मानी जाती है।
क्या इलाइची वेट लॉस में भी मदद कर सकती है, आइए जानते हैं।