ब्रेन में ट्यूमर की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
ब्रेन ट्यूमर होता क्यों है?
डॉक्टर बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर तब होता है, जब मस्तिष्क या उसके आसपास की कोशिकाओं में बदलाव होने के कारण वे असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। हालांकि, ज्यादातर मरीजों में इसका सटीक कारण पता नहीं चलता।
- कोशिकाओं के डीएनए में होने वाले बदलाव ट्यूमर का खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
- जिन लोगों का रेडिएशन से अक्सर संपर्क रहता है,उनमें ब्रेन ट्यूमर का जोखिम बढ़ सकता है।
- जिन लोगों के पारिवार में पहले से किसी को ब्रेन ट्यूमर रहा हो उनमें आनुवंशिक रूप से ट्यूमर होने का खतरा हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको बहुत तेज सिरदर्द की समस्या होती रहती है, बार-बार उल्टी हो रही है, दौरा पड़ने या बेहोशी की भी दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। देखने, सुनने, बोलने, शरीर का संतुलन बनाने या शरीर के किसी हिस्से कमजोरी जैसी स्थितियों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है। इन स्थितियों में तुरंत आपातकालीन मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।