फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anemia Risks: क्या रोज भीगी किशमिश खाने से एनीमिया ठीक हो सकता है? समझिए पूरा सच

Tue, 25 Aug 2026 08:45 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भीगी किशमिश में आयरन होता है, इसलिए इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है, तो क्या किशमिश खाने से एनीमिया ठीक हो सकता है?
विज्ञापन
1 of 4
एनीमिया की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया बहुत आम समस्या है, महिलाएं इसका सबसे ज्यादा शिकार देखी जाती हैं। आंकड़ों के अनुसार भारत में करीब 57% महिलाएं और किशोरियां इस समस्या का शिकार हैं। खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से ये दिक्कत होती है। हीमोग्लोबिन सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, इसकी कमी हो जाए तो शरीर के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती।

अगर आपको भी हर समय अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है, त्वचा पीली हो रही है, सांस फूलने या सांस लेने में तकलीफ रहती है साथ ही चक्कर आता रहता है तो एक बार डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करा लें, कहीं ये एनीमिया का संकेत तो नहीं है?

एनीमिया का नाम आते ही घरों में चुकंदर, गुड़ और रोज सुबह भीगी किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। किशमिश को लेकर दावा इतना लोकप्रिय रहा है कि कई लोग मानते हैं कि रोज किशमिश भिगोकर खाने से खून की कमी अपने आप दूर हो जाएगी। क्या वास्तव में किशमिश खाने  से एनीमिया ठीक हो सकती है?
विज्ञापन

2 of 4
किशमिश खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com
एनीमिया में किशमिश खाने के फायदे

किशमिश में शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं और हीमोग्लोबिन बनाने में इस्तेमाल होने वाला खनिज आयरन मौजूद होता है। यही कारण है कि लोग मानते हैं कि इससे एनीमिया ठीक हो सकती है। 
 
  • आहार विशेषज्ञ कहती हैं, अगर किसी में आयरन की कमी के कारण हल्की पोषण संबंधी समस्या है, तो आयरन से भरपूर आहार और किशमिश से लाभ मिल सकता है।
  • लेकिन अगर हीमोग्लोबिन काफी कम है या शरीर में आयरन को ठीक से अवशोषित नहीं हो रहा, तो सिर्फ किशमिश खाने से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
डाइट में आयरन वाली चीजें जरूर शामिल करें? - फोटो : Adobe Stock
भीगी किशमिश के ज्यादा लाभ

एनीमिया का कारण पता करना भी जरूरी है। महिलाओं में अधिक मासिक रक्तस्राव, भोजन में आयरन की कमी, आंतों से आयरन का कम अवशोषण होने या दूसरी बीमारियों के कारण एनीमिया की दिक्कत हो सकती है। आहार में गड़बड़ी के कारण होने वाली इस समस्या में किशमिश से कुछ हद तक सुधार हो सकता है। 
 
  • किशमिश को भिगोकर खाने से वह नरम हो जाती है और पचाना आसान हो जाता है। 
  • किशमिश के अलावा आयरन के दूसरे स्रोतों जैसे दालें, बीन्स, हरी सब्जियां, कुछ सूखे फल, मांस-मछली को भी आहार का हिस्सा बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
एनीमिया में क्या करें? - फोटो : Freepil.com
इन बातों का भी रखें ध्यान

एनीमिया में सिर्फ आयरन की मात्रा नहीं, उसका अवशोषण भी महत्वपूर्ण है। पौधों से मिलने वाले आयरन का अवशोषण पशु स्रोतों से मिलने वाले आयरन की तुलना में कम होता है। विटामिन-सी इसके अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। यानी आयरन वाली चीज खाने के साथ भोजन में विटामिन-सी को शामिल करना भी बहुत जरूरी है।

डॉक्टर कहते हैं, गंभीर स्तर की एनीमिया में केवल भोजन के जरिए शरीर में आयरन की जरूरत पूरी करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टरी सलाह और सप्लीमेंट्स भी जरूरी हो जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें