हृदय रोगों का खतरा
- फोटो : Adobe Stock
48 साल के इस मैराथन रनर की कहानी से सबसे बड़ी सीख यही मिलती है कि दिल की बीमारी का पता चलने के लिए सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों का इंतजार नहीं करना चाहिए। सिर्फ फिट दिखने या रोजाना एक्सरसाइज करने से कोरोनरी आर्टरी डिजीज की आशंका पूरी तरह खत्म नहीं होती। खासकर अगर परिवार में कम उम्र में हृदय रोगों की हिस्ट्री रही है, तो डॉक्टर से अपने जोखिम के बारे में सलाह जरूर ले लें।
फिट दिखने के बावजूद कैसे हो जाता है हार्ट में ब्लॉकेज?
सामान्य दिखने के बावजूद हार्ट ब्लॉकेज इसलिए हो सकता है क्योंकि दिल की धमनियों में रुकावट धीरे-धीरे विकसित होती है। शुरुआत में शरीर को पर्याप्त खून मिलता रहता है, इसलिए मरीज को सीने में दर्द, सांस फूलने या थकान जैसी कोई परेशानी महसूस नहीं होती।
- बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों की अंदरूनी दीवारों पर जमा होकर प्लाक बनाता है। धीरे-धीरे यह प्लाक खून के बहाव का रास्ता संकरा कर सकता है।
- हार्ट की धमनियों में ब्लॉकेज धीरे-धीरे बढ़ता है। शरीर कुछ समय तक इसकी भरपाई कर लेता है, इसलिए मरीज को सामान्य गतिविधियों के दौरान परेशानी नहीं होती।
- आराम की स्थिति में दिल को कम खून की जरूरत होती है। ऐसे में संकरी धमनियां भी शरीर की जरूरत पूरी कर सकती हैं। लेकिन ज्यादा मेहनत या एक्सरसाइज के दौरान खून और ऑक्सीजन की मांग बढ़ने पर समस्या सामने आ सकती है।
- अगर माता-पिता या भाई-बहन को कम उम्र में हार्ट डिजीज हुई है, तो आपमें में भी इसका जोखिम बढ़ सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।