कैंसर दुनियाभर में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। साल 2022-2023 में कैंसर से लगभग 10.4 मिलियन (1.04 करोड़) से अधिक लोगों की मौतें हुईं, जो दुनिया भर में हर छह मौतों में से लगभग एक के बराबर है। जिस तरह से इस रोग का वैश्विक ट्रेंड देखा जा रहा है, इसके आधार पर विशेषज्ञों की आशंका है कि साल 2050 तक जनसंख्या वृद्धि और उम्र बढ़ने के कारण कैंसर रोग से मौत के आंकड़े और भी ज्यादा हो सकते हैं।
अध्ययनों से पता चलता है धूम्रपान-शराब, खान-पान में गड़बड़ी और लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याएं इस रोग के खतरे को बढ़ाती जा रही हैं। कैंसर के जिन प्रकारों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे ज्यादा चिंतित हैं उनमें स्तन, मुंह, पेट के कैंसर के साथ फेफड़ों के कैंसर प्रमुख हैं।
मेडिकल रिपोर्ट्स बताती हैं, पुरुष और महिला दोनों में लंग्स कैंसर का खतरा हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं?