हमारी सेहत ठीक है या नहीं, शरीर इसका खुद ही संकेत देता रहता है। बीमारियों के बारे में पता लगाने के लिए हर बार हमें टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होती है। हमारी आंखों, नाखून, त्वचा में दिखने वाले बदलाव भी अलर्ट करते रहते हैं कि अंदर सबकुछ ठीक चल रहा है या नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जीभ भी हमारी सेहत का संकेतक है। इसमें होने में बदलाव से विटामिन्स की कमी और कई बार बीमारियों का भी पता लगाया जा सकता है। खाना खाते समय जीभ में जलन महसूस होना, बार-बार मुंह सूखना, पहले जैसा स्वाद न रहना या जीभ पर अजीब बदलाव दिखना भी बताता है कि अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। अगर ये परेशानियां लंबे समय तक बनी रहती हैं, तो इनके पीछे पोषक तत्वों की कमी, ओरल हेल्थ की समस्या या कोई बड़ी बीमारी भी कारण हो सकती है।
आइए जानते हैं कि जीभ में दिखने वाले बदलाव कब चेतावनी का संकेत हो सकते हैं और कब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए?