Tooth Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसके दांत चमकते रहें और मसूड़े स्वस्थ रहें। इससे न सिर्फ तस्वीर अच्छी आती है, बल्कि ये आपके संपूर्ण स्वास्थ का एक आईना भी होता है। स्वस्थ दांत और मसूड़े हमें ठीक से खाने, बोलने और आत्मविश्वास के साथ मुस्कुराने में मदद करते हैं। पर, कई बार हम ब्रश करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका हमें एहसास भी नहीं होता और ये हमारे दांतों व मसूड़ों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती रहती हैं।
अक्सर कुछ लोग मौखिक स्वच्छता को उतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। ऐसे में गलत तरीके से ब्रश करना, सही टूथब्रश का इस्तेमाल न करना या अनियमित रूप से ब्रश करना, ये सभी आदतें कैविटी (दांतों में सड़न), मसूड़ों की बीमारी और दांतों की सेंसिटिविटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इन गलतियों की वजह से दांतों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और बाद में दांत का इलाज महंगा और मुश्किल हो सकता है। आइए इस लेख में हम उन गलतियों के बारे में जानते हैं, जिसे आमतौर पर इंसान ब्रश करते समय करता है।