Healthy Things Myths And Facts: आजकल बाजार में कई ऐसी चीजें बिकती हैं जिन्हें हेल्दी कहा जाता है और लोग इन्हें सेहत दुरुस्त रखने के लिए खरीदते हैं। लेकिन क्या सच में ये चीजें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं या सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा हैं?
दरअसल, पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड में अक्सर सोडियम, शुगर और प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं जो शरीर पर असर डाल सकते हैं। वहीं, कुछ चीजें वास्तव में पोषण से भरपूर होती हैं लेकिन गलत तरह से इस्तेमाल करके उन्हें भी अनहेल्दी बना दिया जाता है।
बड़ी बात ये है कि बहुत से लोगों को तो इसकी जानकारी तक नहीं है। ऐसे में इस लेख में हम जानेंगे कि हेल्दी फूड के नाम पर बिकने वाली चीजें आपकी सेहत के लिए कितनी सही हैं, इन्हें कैसे चुनें और किन चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
आपकी सेहत के लिए ये ट्रेंडी चीजें कितनी सही?
- फोटो : freepik
पैक्ड सलाद
बाजार में मिलने वाला सलाद कई बार पूरी तरह से फ्रेश नहीं होता और इसमें बैक्टीरिया या प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं। भले ही कंपनियां कितना भी दावा करें, लेकिन इन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए हरी सब्ज़ियां घर पर धोकर और काटकर खाना ज्यादा सुरक्षित और सेहतमंद होता है।
विज्ञापन
3 of 6
आपकी सेहत के लिए ये ट्रेंडी चीजें कितनी सही?
- फोटो : instagram
आटा नूडल्स
अक्सर लोग मैदा नू़डल्स की बजाय आटा नूडल्स खाना पसंद करते हैं। पर, आटा नूडल्स में अक्सर अधिक कार्बोहाइड्रेट और नमक होता है। ये जल्दी पेट भरते हैं लेकिन इन्हें हेल्दी विकल्प नहीं माना जा सकता।
4 of 6
आपकी सेहत के लिए ये ट्रेंडी चीजें कितनी सही?
- फोटो : Adobe stock
ओट्स
ओट्स वास्तव में फाइबर और पोषण से भरपूर होते हैं। हालांकि, फ्लेवर्ड या शुगर-एडेड ओट्स स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए अगर आप प्राकृतिक ओट्स खरीदेंगे, तभी ये आपकी हेल्थ के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
आपकी सेहत के लिए ये ट्रेंडी चीजें कितनी सही?
- फोटो : Freepik.com
पैक्ड फ्रूट जूस
ताजा फल का जूस हेल्दी होता है और पोषण देता है लेकिन पैक्ड फ्रूट जूस में अक्सर अतिरिक्त शुगर मिलाई जाती है, जो वजन बढ़ा सकती है और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इसलिए पैक्ड जूस पीने से जितना हो सके बचें।
आपकी सेहत के लिए ये ट्रेंडी चीजें कितनी सही?
- फोटो : freepik.com
ब्राउन ब्रेड
सभी ब्राउन ब्रेड पूरी तरह से हेल्दी नहीं होती। कई ब्रेड में मैदा और शुगर मिलाई होती है। इसलिए हमेशा इसे ब्रांड और सामग्री देखकर ही खरीदना चाहिए। ब्राउन ब्रेड खरीदते समय उसे बनाने में इस्तेमाल किए गए सामान की लिस्ट चेक करें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।