पानी में पीएएचएस की मात्रा
- फोटो : Freepik.com
अब पीएएचएस और इसके जोखिमों को जानिए
पीएएचएस यानी पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन ऐसे रसायनों का समूह है, जो कोयला, तेल, लकड़ी जैसी चीजों के जलने से पैदा होते हैं। इस समूह के कुछ रसायनों को कैंसर पैदा करने वाला माना जाता है।
- मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि औद्योगिक कचरा, पेट्रोलियम रिसाव या प्रदूषित मिट्टी व वर्षा जल के बहाव से पीएएचएस नदियों, झीलों और भूजल में मिल जाता है।
- इसके अलावा यदि कच्चे पानी के स्रोत या प्लांट के आसपास का वातावरण औद्योगिक प्रदूषण से प्रभावित हो या फिल्ट्रेशन व प्रोसेसिंग के दौरान संदूषण हो, तो यह पानी तक पहुंच सकता है।
अध्ययनों से पचा चलता है कि पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन कुछ स्थितियों में कैंसर का खतरा बढ़ा सकते हैं। इससे फेफड़ों और दिल को भी नुकसान पहुंच सकता है। पीएएचएस को लिवर, किडनी तथा त्वचा जैसे अंगों के लिए भी नुकसानदायक पाया गया है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।