फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: स्तन में गांठ महसूस नहीं हो रही फिर भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? इन संकेतों पर भी दें ध्यान

Thu, 24 Sep 2026 05:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रेस्ट कैंसर की पहचान केवल गांठ से नहीं होती। निप्पल का अंदर खिंचना, त्वचा में गड्ढे या लालिमा, ब्रेस्ट के आकार में बदलाव, असामान्य डिस्चार्ज, बगल में गांठ और लगातार दर्द भी ध्यान देने वाले संकेत हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम - फोटो : Amarujala.com/AI
ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर में महिलाओं में सबसे आम कैंसर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल इसके अनुमानित 24 लाख नए मामले सामने आते हैं और 6.94 लाख लोगों की मौत हो जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तन कैंसर को सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या मानने की गलती नहीं करनी चाहिए। कम उम्र वाले यहां तक कि 30 से कम उम्र वाली महिलाओं में भी इसका खतरा हो सकता है।

चूंकि इस कैंसर का खतरा हर उम्र की महिलाओं में देखा जा रहा है ऐसे में सभी युवतियों को निरंतर अपने स्तन की जांच करते रहना चाहिए। अगर स्तन में कुछ भी असामान्य सा दिखे तो तुरंत डॉक्टर से इसकी सलाह ले लें।

ब्रेस्ट कैंसर का नाम सुनते ही ज्यादातर महिलाओं के दिमाग में सबसे पहले स्तन में गांठ होने की बात आती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तन में गांठ होना निश्चित रूप से एक गंभीर संकेत है, जिसपर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए, हालांकि अगर स्तन में गांठ नहीं है तो भी कई मामलों में आपमें कैंसर का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
स्तन कैंसर का जोखिम - फोटो : Freepik.com
स्तनों में गांठ की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई बार ब्रेस्ट कैंसर होने पर गांठ महसूस नहीं होती और शरीर में दूसरे बदलाव दिखाई दे सकते हैं। निप्पल का अंदर की तरफ खिंचना, ब्रेस्ट की त्वचा में गड्ढे पड़ना, ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव या निप्पल से तरल पदार्त निकलना भी संकेत है कि आप खतरे में हैं।
 
  • वहीं ब्रेस्ट के किसी हिस्से में लगातार दर्द या नई गांठ महसूस होने का भी ये मतलब नहीं है कि आपको कैंसर है। 
  • कई बिना-कैंसर वाली स्थितियां भी ऐसे लक्षण पैदा कर सकती हैं। इसलिए स्तन में महसूस होने वाली किसी भी असामान्य स्थिति पर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
ब्रेस्ट कैंसर का खतरा - फोटो : Freepik.com
निप्पल में बदलाव तो नहीं?

ब्रेस्ट कैंसर के कई मरीजों में निप्पल के अचानक अंदर की ओर खिंचने, निप्पल के आसपास की त्वचा में लालिमा या पपड़ी पड़ने जैसे लक्षण हो सकते हैं।
 
  • कई बार निप्पल से बिना दूध के तरल निकलने जैसे बदलाव भी दिखाई दे सकते हैं। 
  • अगर निप्पल से डिस्चार्ज के साथ खून के अंश भी दिख रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। हालांकि हर बार ये कैंसर का संकेत हों ऐसा भी जरूरी नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
ब्रेस्ट कैंसर की पहचान - फोटो : Adobe Stock
इन संकेतों पर भी दें ध्यान
 
  • स्तन की त्वचा में गड्ढे पड़ना, त्वचा मोटी या सूजी हुई दिखना या उसकी बनावट बदलाव पर भी गंभीरता से ध्यान दें
  • ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव भी चेतावन की संकेत माना जाता है जिसमें डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
  • ब्रेस्ट के अलावा बगल में नई गांठ या सूजन हो या पिर स्तन के किसी हिस्से में लगातार दर्द रहता है तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
  • इन संकेतों की समय रहते पहचान से बीमारी के बढ़ने या किसी गंभीर जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तनों में कुछ भी असामान्य बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। स्क्रीनिंग मैमोग्राम ऐसे कैंसर का भी पता लगा सकता है जिसे अभी महसूस नहीं किया जा सकता। समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो इसके ठीक होने पर गंभीर जोखिमों से बचने की संभावना बढ़ जाती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें