ब्रेस्ट कैंसर की पहचान
- फोटो : Adobe Stock
इन संकेतों पर भी दें ध्यान
- स्तन की त्वचा में गड्ढे पड़ना, त्वचा मोटी या सूजी हुई दिखना या उसकी बनावट बदलाव पर भी गंभीरता से ध्यान दें
- ब्रेस्ट के आकार में अचानक बदलाव भी चेतावन की संकेत माना जाता है जिसमें डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
- ब्रेस्ट के अलावा बगल में नई गांठ या सूजन हो या पिर स्तन के किसी हिस्से में लगातार दर्द रहता है तो इसे भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- इन संकेतों की समय रहते पहचान से बीमारी के बढ़ने या किसी गंभीर जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तनों में कुछ भी असामान्य बदलाव दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। स्क्रीनिंग मैमोग्राम ऐसे कैंसर का भी पता लगा सकता है जिसे अभी महसूस नहीं किया जा सकता। समय रहते कैंसर का पता चल जाए तो इसके ठीक होने पर गंभीर जोखिमों से बचने की संभावना बढ़ जाती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।