ब्रेन ट्यूमर के मामले हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। ये समस्या अब कम उम्र के लोगों को भी तेजी से अपना शिकार बनाती जा रही है। ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर समस्या है, जिससे हर साल हजारों लोगों की जान जा रही है। ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही अक्सर लोग घबरा जाते हैं, यही कारण है कि अब भी इस बीमारी को लेकर खूब हौआ बना हुआ है।
मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो सोचने, याददाश्त, बोलने, देखने और शरीर के सभी अंगों को नियंत्रित करता है। ऐसे में जब मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, तो उसका असर पूरे शरीर पर दिख सकता है। असामान्य रूप से कोशिकाओं के बढ़ने की स्थिति को ही ट्यूमर कहा जाता है।
ब्रेन ट्यूमर को अक्सर लोग कैंसर मान लेते हैं, हालांकि हर बार ब्रेन ट्यूमर कैंसर कारक हो ये जरूरी नहीं है। आज भी लोगों को इस रोग के बारे में कम जानकारी है, आइए इससे जुड़े कुछ मिथ्स और फैक्ट्स जानते हैं।