बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देनी वाली अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया है जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी हैं । जिसकी जानकारी सोनाली ने खुद फैंस को दी है । बता दें, सोनाली को अपनी बीमारी का पता चौथी स्टेज तक भी नहीं चल पाया था। आइए जानते हैं ऐसे 8 संकेत जिन्हें नजरअंदाज करने पर आप इस खतरनाक बीमारी कैंसर के शिकार बन सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
थकावट रहना
शरीर में थकावट होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन ल्यूकोमिया, कोलोन और पेट का कैंसर होने का यह एक पहला संकेत भी होता है।अगर आपको भी हमेशा थकान महसूस होती रहती है और आराम करने के बावजूद भी आप फ्रेश फील नहीं करते तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
3 of 8
कफ
स्मोकिंग करने वाले लोगों को कफ के साथ अगर खून भी आ रहा है तो ये कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
4 of 8
पेट फूलना
डाइट या स्ट्रेस की वजह से पेट फूलना अलग बात है लेकिन सुस्ती, वेट लॉस और बैक पेन होने के साथ आपका फेट भी फूल रहा है तो डॉक्टर से सुझाव जरूर लें। महिलाओं में लगातार ब्लॉटिंग होना ओवेरियन कैंसर का संकेत होता है।
विज्ञापन
5 of 8
टॉयलेट में ब्लड आना
अगर टॉयलेट जाने पर आपको ब्लड आता है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें। हालांकि इसके कई दूसरे कारण भी होते हैं लेकिन ये कोलोन कैंसर का भी संकेत है।
विज्ञापन
6 of 8
यूरिन में प्रॉब्लम
बढ़ती उम्र में यूरिन आना, यूरिन लीक होना प्रोस्ट्रेट के बढ़ जाने के कारण भी होता है लेकिन कई बार ये प्रोस्टेट कैंसर का भी कारण बन जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर स्पेशल ब्लड टेस्ट करवाते हैं जिसे PSA कहते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
निकलने में तकलीफ
सर्दी-जुकाम होना यह एक आम बात है लेकिन अगर ये लंबे समय तक ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखा लें। ये गले के कैंसर का संकेत भी हो सकता है।
स्किन पर स्पॉट
स्किन पर स्पॉट दिखाई देना और उनका साइज और कलर चेंज होना स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपका बॉडी पर किसी तरह का कोई निशान बन रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर दिखा लें।