चूहों से लेप्टोस्पाइरोसिस का खतरा सबसे ज्यादा
- फोटो : Freepik.com
लेप्टोस्पाइरोसिस से बचाव कैसे करें?
लेप्टोस्पाइरोसिस से बचाव के लिए दूषित पानी और जानवरों के मूत्र के संपर्क से बचना जरूरी माना जाता है।
- विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मानसून के दौरान जलभराव वाली जगहों पर नंगे पैर बिल्कुल न चलें।
- यदि शरीर पर कट, खरोंच या घाव हो, तो उसे पूरी तरह ढककर रखें और गंदे पानी में जाने से बचें।
- बारिश में भीगने या जलभराव वाले क्षेत्र से लौटने के बाद साबुन और साफ पानी से हाथ-पैर अच्छी तरह धोएं।
- पीने के लिए हमेशा साफ पानी का उपयोग करें।
लेप्टोस्पाइरोसिस की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए, तो एंटीबायोटिक दवाओं से इसका सफल इलाज हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।