फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Body: खाने के बाद शरीर में होने वाले ये बदलाव सामान्य नहीं, ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन

Sat, 22 Aug 2026 06:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खाना खाने के बाद हल्की सुस्ती या प्यास सामान्य हो सकती है, लेकिन बार-बार अत्यधिक प्यास, पेशाब, कमजोरी या असामान्य भूख ब्लड शुगर में गड़बड़ी का संकेत हो सकते हैं। भोजन के बाद शुगर क्यों बढ़ती है, कौन से लक्षण सतर्क करते हैं और कब शुगर की जांच जरूरी हो जाता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
खाने के बाद होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com
दुनियाभर में बढ़ती जिन बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे ज्यादा चिंतित हैं, डायबिटीज उनमें से एक है। लगातार शुगर लेवल का बढ़ा हुआ रहना शरीर के लिए कई तरह की मुसीबतों का कारण बन सकता है। हाई शुगर वाले लोगों में किडनी, आंखों, तंत्रिकाओं से लेकर हार्ट और कैंसर तक होने का खतरा अधिक हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि भोजन करने के बाद शरीर में दिखने वाले कुछ बदलावों की मदद से भी ये जाना जा सकता है कि कहीं आपको डायबिटीज का खतरा तो नहीं है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन केवल हमारे शरीर के लिए पेट भरने का जरिया नहीं है। जैसे ही हम खाना खाते हैं, शरीर के अंदर कई तरह की प्रक्रियाएं शुरू हो जाती है। कुछ समय बाद भोजन पचने लगता है और शरीर ऊर्जावान हो जाता है। पर अगर भोजन करने के कुछ समय बाद शरीर में कुछ असामान्य महसूस हो रहा है तो उसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।

अध्ययनों में पाया गया है कि खाने के बाद शरीर में होने वाले कुछ बदलावों का ब्लड शुगर से कनेक्शन हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com
भोजन के बाद शरीर में क्या महसूस होता है?

क्या आपको भी खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा नींद आने लगती है, कभी अचानक कमजोरी महसूस होती है, तो कभी बहुत ज्यादा प्यास लगती है। अगर ये लक्षण कभी-कभार हों तो इनके पीछे भोजन, नींद, पानी की कमी या दूसरी वजहें भी हो सकती हैं। लेकिन जब ये बार-बार होने लगें, ब्लड शुगर की जांच कराना जरूरी हो जाता है।
 
  • असल में डायबिटीज में शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसका असर खून में ग्लूकोज के स्तर पर पड़ता है। 
  • डायबिटीज के सामान्य लक्षणों में ज्यादा पेशाब आने, बहुत प्यास या भूख लगने, थकान, धुंधला दिखने और घावों के देर से भरने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
दिन के समय नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com
खाना खाने के बाद नींद आने की समस्या

भोजन के बाद हल्की सुस्ती या नींद आना वैसे तो सामान्य हो सकता है। भारी या अधिक मात्रा में भोजन करने के बाद अक्सर लोगों को ऐसा महसूस हो सकता है। लेकिन अगर हर बार भोजन के बाद अत्यधिक नींद, कमजोरी या सुस्ती महसूस होती है, तो इसे केवल खाने का असर मानकर छोड़ना ठीक नहीं है। 
 
  • खून में ग्लूकोज का स्तर शरीर की ऊर्जा व्यवस्था से जुड़ा होता है। डायबिटीज में अत्यधिक थकान एक सामान्य लक्षण हो सकता है। 
  • इसलिए यदि खाने के बाद होने वाली सुस्ती लगातार बनी रहती है और साथ में बहुत प्यास, बार-बार पेशाब जैसे संकेत भी हैं, तो शुगर की जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन

4 of 4
बार-बार पेशाब आने की समस्या - फोटो : Freepik.com
खाने के बाद बार-बार पेशाब आना

खाना खाने के कुछ समय बाद बार-बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं। 
 
  • ज्यादा पानी, चाय-कॉफी या कुछ दवाओं के कारण भी पेशाब बढ़ सकता है। 
  • लेकिन अगर बार-बार पेशाब आने के साथ बहुत ज्यादा प्यास, थकान भी हो तो ब्लड शुगर की जांच जरूरी हो सकती है। 
  • डायबिटीज में अधिक पेशाब आना शरीर द्वारा अतिरिक्त ग्लूकोज को बाहर निकालने की प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है। 

 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  खाना खाने के बाद ब्लड शुगर कुछ समय के लिए बढ़ना सामान्य है। अगर खाना खाने के बाद बार-बार अत्यधिक प्यास, पेशाब, थकान, फिर से भूख या कमजोरी महसूस हो रही है, तो इसे लगातार नजरअंदाज न करें। ये लक्षण अगर कई दिनों या हफ्तों से बने हुए हों तो तुरंत डॉक्टर से इसकी जांच करा लें। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें