फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम में काली मिर्च कर सकती है मदद, जानें इसके फायदे और सेवन करने के तरीके

Sat, 26 Dec 2020 02:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खांसी-जुकाम होना एक आम बात है, लेकिन जब से कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत हुई है तब से ये बात आम नहीं रह गई। बल्कि खांसी-जुकाम होने के साथ ही लोगों के मन में ये सवाल घूमने लगता है कि कहीं वो संक्रमित तो नहीं हो गए? ऐसे में आपके इस सर्दी-जुकाम को दूर करने में आपकी मदद काली मिर्च कर सकती है, जिसका इस्तेमाल हम सब्जियों में मसाले के तौर पर करते हैं। लेकिन ये बात शायद आप नहीं जानते होंगे कि काली मिर्च के इस्तेमाल से खांसी-जुकाम को भी दूर भगाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं काली मिर्च के उन फायदों के बारे में जो हमें इसका सेवन करने के बाद मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
दरअसल, अगर आपको खांसी-जुकाम जैसी समस्या है तो आप काली मिर्च के घरेलू नुस्खों के जरिए आराम पा सकते हैं, क्योंकि इसमें पैपरीन नाम का एक तत्व पाया जाता है। ये तत्व औषधीय गुणों से भरपूर है। साथ ही इसमें पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, मैंग्नीज और विटामिन ए समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप लगातार हो रही खांसी से परेशान हैं, तो चार से पांच दाने काली मिर्च के 15 किशमिश के दानो के साथ मिलाकर चबाएं। इससे आपको आराम मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काली मिर्च को गर्म दूध में मिलाकर सेवन करने से सर्दी-जुकाम में आराम मिल सकता है। आप एक चम्मच शहद में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च को मिलाकर भी ले सकते हैं। अगर आपके गले में दर्द हो रहा है या गला बैठने की वजह से आवाज भारी हो गई है, तो कली मिर्च को घी व मिश्री के साथ मिलाकर खाने से आपको आराम मिल सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexel
अगर आपको सर्दी लग गई है या फिर आपके फेफड़े और सांस की नलियो में संक्रमण है, तो आप काली मिर्च और पुदीने की चाय पी सकते हैं। वहीं, अगर आप खांसी से परेशान हैं तो आपको काली मिर्च के पाउडर को गुड़ में मिलाकर उसकी गोलियां बनानी हैं और इसके बाद उनका नियमित रूप से सेवन करना है। इससे आपको आराम मिल सकता है। पेट में गैस है तो भी काली मिर्च फायदा दे सकती है। आपको एक कप पानी में आधा नींबू का रस और आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर व काला नमक डालकर उसका सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कई बार सर्दी-खांसी होने के कारण उल्टी भी हो जाती है। ऐसे में काली मिर्च का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। इसके लिए थोड़ी सी हींग और कपूर में काली मिर्च मिलाकर इसकी छोटी-छोटी (राई के बराबर) गोलियां बना लें और फिर हर 3 घंटे बाद इनका सेवन करें। वहीं, अगर आपको बदहजमी हो रही है तो आधे कटे नींबू में हल्का काला नमक और काली मिर्च भरकर गर्म कर लें और फिर इसे चूसते रहें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें