पाचन के लिए फायदेमंद है काली मिर्च
- फोटो : adobe stock images
कई बीमारियों की दवा है सफेद मिर्च
सफेद मिर्च या दखनी मिर्च में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो बीमारियों से बचाव करने में मदद करते हैं। सफेद मिर्च में खुशबूदार तेल, एसेंशियल ऑयल और अल्कलॉइड के साथ-साथ पाइपरीन भी पाया जाता है, जो सूजन कम करने में लाभकारी है। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोशिका के क्षति को रोकने में मदद करते हैं। इस मिर्च में एंटीट्यूमर गुण भी होते हैं, जो इसे एक कैंसर रोधी बनाते हैं।
आहार विशेषज्ञ प्रीता जैन कहती हैं, सफेद मिर्च का पाउडर बनाकर उसका सेवन शहद में मिलाकर करें या आप इसे दूध के साथ भी खा सकते हैं। एक दिन में दो चम्मच से अधिक सफेद मिर्च का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना नुकसान पहुंच सकता है। सीमित मात्रा में इसके सेवन के कई सारे फायदे हैं।
- सफेद मिर्च में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है।
- इस मिर्च में विटामिन-ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
- सफेद मिर्च का नियमित रूप से सेवन करने से आप आर्थराइटिस से बचे रह सकते हैं।
- सफेद मिर्च खाने से अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग में भी आराम मिलता है।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।