कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस संक्रमण यानी म्यूकरमाइकोसिस बीमारी एक नई आफत बनकर उभरी है। इसके मामले देश के कई राज्यों में देखने को मिले हैं और मामले तेजी से बढ़ भी रहे हैं। ऐसे में इस बीमारी के उचित इलाज और दवाइयों को लेकर भी राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी ब्लैक फंगस के इलाज के नुस्खे खूब वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही नुस्खे वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिटकरी, हल्दी, सेंधा नमक और सरसों के तेल से म्यूकरमाइकोसिस का इलाज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?