Sana Makbul Liver Cirrhosis: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता, मॉडल और एक्टर सना मकबूल ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया है। वह पहले से ही ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से जूझ रही थीं, जो अब सिरोसिस में बदल गया है।
मीडिया से एक बातचीत में सना ने कहा-
"मैं पिछले कुछ समय से ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस से पीड़ित हूं, लेकिन हाल ही में हालात और खराब हो गए। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ने लिवर पर अधिक आक्रामक तरीके से अटैक करना शुरू कर दिया जिसके बाद जांच में मुझे लिवर सिरोसिस का पता चला है। मैं मजबूती से इसका मुकाबला कर रही हूं। डॉक्टर और मैं लीवर ट्रांसप्लांट से बचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है। मैं बस इतना चाहती हूं कि लिवर ट्रांसप्लांट जैसी स्थिति के बिना ठीक हो जाऊं। यह आसान नहीं होने वाला है, लेकिन मैं इतनी आसानी से हार मानने को तैयार भी नहीं हूं।"
अब आपके मन में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस क्या होता है जिसके कारण सना को लिवर सिरोसिस हो गया है?