फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड जसलीन से रिश्ता तोड़ने के बाद अनूप जलोटा ने बताए गुस्सा करने के ये 5 बड़े नुकसान

Fri, 05 Oct 2018 10:15 AM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान के चर्चित शो बिग बॉस में इस बार सबसे चर्चित जोड़ी भजन गायक अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन की है। जब से उन्होंने इस शो में कदम रखा है किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अनूप जलोटा ने वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट को एक नई सीख दी है। उन्होंने बताया कि कैसे गुस्सा करने से हमें नुकसान होता है। आइए जानते हैं गुस्सा करने से हमें कौन से पांच बड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
बिग बॉस में हिस्सा लेने आए जलोटा ने बताया कि क्रोध  एक पल में किसी भी व्यक्ति का भविष्य तक बनने से बिगाड़ सकता है। क्रोध मनुष्य का विवेक और बुद्धि खा जाता है। गुस्सें के पीछे भले ही कोई भी कारण हो, लेकिन इसका असर सेहत पर हमेशा बुरा ही पड़ता है। आइए जानते हैं गुस्सा करने से सेहत को कौन से बड़े नुकसान होते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
काम करने की क्षमता प्रभावित 
क्रोध ऐसी भावना है जो जनरलाइज्डए एंग्जालयटी डिस्ऑरर्डर (जीएडी) को और ज्यादा बिगाड़ देती है। यह अवस्था किसी भी विषय पर जरूरत से ज्यादा फिक्र करने की वजह से पैदा होती है। शोधकर्ताओं की मानें तो आज के समय में दुनिया में लाखों लोग इस अवस्था का सामना कर रहे हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति के ठीक से काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

4 of 8
निर्णय क्षमता कम
गुस्सा करते समय दिमाग की निर्णय लेने की क्षमता कम हो जाती है इसलिए लोग कई बार गुस्से में गलत फैसले लेने  लगते हैं, जिसका नुकसान उन्हें बाद में उठाना पड़ता है। दरअसल गुस्से में हमारे दिमाग से कुछ ऐसे हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो शरीर का तापमान और रक्त संचार बढ़ा देते हैं। बढ़े हुए रक्त संचार के कारण दिमाग की निर्णय क्षमता कम हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 8
पाचन तंत्र कमजोर
लगातार क्रोध करने से व्यक्ति का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे एसिडिटी, कब्ज, भूख नहीं लगना जैसे रोग हो सकते हैं।इसके अलावा क्रोध करने से नींद नहीं आती, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है।
 
विज्ञापन

6 of 8
ब्लड प्रेशर
क्रोध करने पर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जिससे उसके दिल को नुकसान पहुंच सकता है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
मन पर बुरा प्रभाव
क्रोध आने पर मस्तिष्क में ऐसे रासायनिक तत्व बनते हैं, जिनका शरीर और मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
गुस्सा शांत करने के उपाय
-गुस्सा आने पर आप चहल-कदमी करते हुए अपने आप से बातें करें। ये बातें सामान्य सवाल-जवाब भी हो सकती हैं।
-गुस्सा भी एक तरह की भावना है। जिसकी बाकी चीजों की तरह एक समय सीमा तय होती है।जब कभी आपको तेज गुस्सा आ रहा हो आप गिनती गिनना शुरू कर दें।ऐसा करने से आपका दिमाग दूसरी तरफ बंट जाता और आपका गुस्सा भी शांत होने लगता है।
-गुस्से को व्यायाम से भी कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल गुस्से के समय दिमाग जो हार्मोन्स रिलीज करता है, उनमें से कुछ हार्मोन्स शरीर में जोश बढ़ाते हैं और शरीर में एक तरह की ऊर्जा का संचार हो जाता है। इसी जोश की वजह से कई बार आप लड़ने और मारने पर तक आमादा हो जाते हैं। अगर आप इस जोश और ऊर्जा का इस्तेमाल तुरंत कोई हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या टहलने  में लगा देंगे तो तुरंत आपका गु्स्सा शांत हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें