कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनियाभर के कई देश जूझ रहे हैं। दुनियाभर के लोगों को कोरोना की सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है, जो लंबे समय तक हमें इसके संक्रमण से बचा सके। रूस और चीन ने इसकी वैक्सीन तैयार कर ली है और पंजीकरण करा लिया है, जबकि भारत, अमेरिका, ब्रिटेन आदि देश कोरोना की वैक्सीन पर तेजी से काम कर रहे हैं। ये देश वैक्सीन पर सफलता के काफी करीब पहुंच चुके हैं औन आने वाले कुछ महीनों में वैक्सीन को मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि अगले साल बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान भी शुरू होगा। भारत में तीन वैक्सीन कैंडिडेट्स रेस में आगे हैं। इनमें आईसीएमआर के सहयोग से विकसित की जा रही देसी कोरोना वैक्सीन COVAXIN से बड़ी उम्मीदें हैं। इस वैक्सीन की प्रगति को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।