कोरोना से बचाव करते रहना जरूरी
- फोटो : istock
वैक्सीनेशन हो चुका है, फिर भी न बरतें लापरवाही
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस प्रकार से कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण हालात बिगड़ते देखे गए हैं उसे ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। वैक्सीनेशन हो चुका है फिर भी लगातार सावधानी बरतें क्योंकि नए वैरिएंट्स प्रतिरक्षा को चकमा देने में सफल हो रहे हैं।
कोविड मामलों की बढ़ती संख्या और नए वैरिएंट के डर के बीच, कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करते रहना सबसे जरूरी है। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ धोना, ये सभी वायरस के संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे। बचाव को उपायों में बिल्कुल लापरवाही न बरतें।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।