फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Purifier: खून साफ तो बीमारियां रहेंगी दूर, ब्लड से सारी गंदगी निकाल फेकेंगी ये चीजें

Mon, 10 Nov 2025 07:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आहार में गड़बड़ी के कारण रक्त की अशुद्धि बढ़ जाती है जिसका हमारी त्वचा से लेकर शरीर के कई अंगों पर असर हो सकता है। रक्त की अशुद्धि की स्थिति में लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है जिसके कारण पाचन की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 5
खून साफ करने के तरीके - फोटो : Adobe Stock Images
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी अंगों का बेहतर तरीके से काम करते रहना आवश्यक है और इसके लिए जरूरी है कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में शुद्ध रक्त मिलता रहे। रक्त, हमारे पूरे शरीर में ऑक्सीजन, हार्मोन्स के परिसंचरण के साथ आवश्यक पोषक तत्वों को पहुंचाने के लिए आवश्यक है, पर क्या आपका रक्त शुद्ध और साफ है?

रक्त की शुद्धता का मतलब यह विषाक्तता से मुक्त रहे। आहार में गड़बड़ी के कारण समय के साथ रक्त में कई विषाक्त पदार्थ मिल जाते हैं जिससे शरीर के कई अंगों में विषाक्तता होने का खतरा हो सकता है। सामान्यतौर पर किडनी और लिवर जैसे पाचन तंत्र के अंग स्वाभाविक तौर पर रक्त को निरंतर फिल्टर करते रहते हैं, हालांकि अधिक विषाक्तता के कारण यह प्रक्रिया भी बाधित हो जाती है।

इसके लिए जरूरी है कि हम अपने आहार के ठीक रखें और कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें जो रक्त से विषाक्तता को कम करने में मदद करती हों।

आइए जानते हैं कि रक्त की अशुद्धि से किस प्रकार की समस्याओं का खतरा होता है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
थकान-कमजोरी की समस्या - फोटो : Freepik.com
खून साफ न होने के कारण होने वाली दिक्कतें

आहार में गड़बड़ी के कारण रक्त की अशुद्धि बढ़ जाती है जिसका हमारी त्वचा से लेकर शरीर के कई अंगों पर असर हो सकता है। रक्त की अशुद्धि की स्थिति में लिवर ठीक से काम नहीं कर पाता है जिसके कारण पाचन की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा त्वचा में संक्रमण होना, मुंहासे-दाने और जलन बने रहना, अक्सर थकान महसूस होते रहना और चेहर की चमक कम होना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका रक्त साफ नहीं है।

आइए जानते हैं कि किन उपायों को प्रयोग में लाकर रक्त का साफ किया जा सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
नींबू प्राकृतिक डिटॉक्स - फोटो : Freeepik.com
गुनगुना पानी और नींबू का रस
  • नींबू का रस आपके रक्त और पाचन तंत्र, दोनों को साफ करने में मदद कर सकता है। यह प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है और जो पीएच स्तर को कम करने और रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने में उपयोगी होता है। शरीर की अशुद्धि को बाहर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में ताजा नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। यह रक्त का साफ रखने में भी आपके लिए काफी लाभकारी है।

4 of 5
खून पानी पीने की सलाह - फोटो : Freepik.com
खूब पानी पीने की बनाएं आदत
  • अधिक पानी पीने की आदत बॉडी डिटॉक्स के साथ-साथ रक्त की अशुद्धि को भी कम करने में मददगार है। लिवर और किडनी के कार्यों को ठीक रखने में भी अधिक पानी पीते रहने से मदद मिल सकती है। ये अंग रक्त को शुद्ध करने और इसमें मौजूद अशुद्धि को बाहर करने के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। नेशनल किडनी एसोसिएशन के अनुसार, आपको प्रतिदिन इतना पानी पीते रहना चाहिए जिससे लगभग 6 कप मूत्र का उत्पादन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्दी के फायदे - फोटो : Freepik.com
हल्दी से मिलता है लाभ
  • हल्दी को एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, यह हमारे खून को साफ करने और हीलिंग प्रक्रिया को तेज करने में भी सहायक है। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक यौगिक सूजन और संक्रमण के जोखिमों से बचाने में भी लाभकारी है। आयुर्वेद के अनुसार एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। यह पेय लिवर के कार्यों को बेहतर बनाने के साथ शरीर से विषाक्तता को कम करने में भी सहायक है।



---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें