लिवर की समस्याओं का खतरा
- फोटो : adobe stock images
लिवर में फैट जमा होने की समस्याओं का खतरा
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की जिन बीमारियों की इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (एमएएसएलडी) उनमें से एक है। इसे पहले नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज कहा जाता था। इसमें लिवर में अतिरिक्त फैट जमा होने लगता है।
- मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस और खून में लिपिड का स्तर असामान्य होने के कारण इसका खतरा काफी बढ़ जाता है।
- अगर समय रहते इसकी पहचान न हो पाए या इलाज न हो तो कुछ लोगों में लिवर में सूजन और फाइब्रोसिस होने का जोखिम हो सकता है।
अध्ययनों में एमएएसएलडी की समस्या में विशेषज्ञ ब्लैक कॉफी पीने को सबसे फायदेमंद बताते हैं।