फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Time to Drink Lemon Water: गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है?

Tue, 30 Jun 2026 12:45 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Time to Drink Lemon Water: गर्मी में शरीर को राहत देने के लिए हम सभी नींबू पानी पीना पसंद करते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का सही समय क्या है? यहां हम आपको इससे जुड़ी हर जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
Best Time to Drink Lemon Water: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए नींबू पानी सबसे लोकप्रिय और असरदार पेय माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। यही कारण है कि लोग सुबह से लेकर दिनभर नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का सही समय भी इसके फायदे को कई गुना बढ़ा सकता है? 

गलत समय पर नींबू पानी पीने से कभी-कभी एसिडिटी या दांतों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसे सही समय और सही तरीके से पीना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसका सही समय और फायदे।

 
विज्ञापन

2 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : freepik.com
1. सुबह खाली पेट 

नींबू पानी पीने के लिए ये सबसे अच्छा समय यही होता है। सुबह गुनगुना नींबू पानी खाली पेट पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को भी सक्रिय करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock
2. वर्कआउट से पहले

वर्कआउट से पहले नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान कम महसूस होती है। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

 

4 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : Adobe Stock
3. दोपहर में भोजन के बाद

लंच के बाद नींबू पानी पाचन को बेहतर करता है और भारीपन कम करता है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक भी देता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
4. शाम के समय

शाम को नींबू पानी दिनभर की थकान दूर करता है और शरीर को रिफ्रेश करता है। यह तनाव कम करने में भी मदद कर सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
गलत समय पर नींबू पानी पीने के नुकसान
 
  • लंबे समय तक खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे जलन और गैस की समस्या हो सकती है।
  • रात में नींबू पानी पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी या नींद में परेशानी हो सकती है।
  • नींबू में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता है, जिससे सेंसिटिविटी बढ़ सकती है।
  • अत्यधिक नींबू पानी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
हमेशा ध्यान रखें ये बात

नींबू पानी तभी फायदेमंद है जब इसे सही समय और सीमित मात्रा में लिया जाए। सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है, लेकिन संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

----------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें