फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Natural Drink for Headache Relief: सिरदर्द से परेशान हैं? इस घरेलू ड्रिंक को नियमित रूप से पीना कर दें शुरू

Tue, 28 Apr 2026 12:47 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Natural Drink for Headache Relief: अगर आप भी सिरदर्द से परेशान रहते हैं तो ये लेख आपके बेहद काम का होने वाला है। यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपकी ये दिक्कत दूर होगी।
विज्ञापन
1 of 5
सिरदर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा - फोटो : AI
Best Natural Drink for Headache Relief: काम का तनाव, नींद की कमी और अनियमित खानपान अक्सर सिरदर्द की वजह बनते हैं। हालांकि बाजार में कई दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन प्राकृतिक और पोषण युक्त उपाय लंबे समय तक राहत देने में मदद करते हैं। 

ऐसे में एक न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार कुछ घरेलू सामग्री मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक सिरदर्द को कम करने में सहायक हो सकता है। इसमें मखाना, सूखी नारियल, खसखस, खरबूजे के बीज, अखरोट और मिश्री जैसी पोषण से भरपूर चीजें शामिल हैं। 

ये ड्रिंक शरीर को गर्म दूध के साथ लेने पर धीरे-धीरे राहत देता है और माइग्रेन की समस्या को कम करता है। आइए आपको बताते हैं इस ड्रिंक को बनाने का सही तरीका, ताकि आप इसका पूरा लाभ उठा सकें। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सिरदर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा - फोटो : Adobe Stock
ड्रिंक बनाने के लिए चाहिए होगा ये सामान
 
  • 1 कप भूना हुआ मखाना
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • 3-4 चम्मच खसखस
  • 5-6 बड़े चम्मच भूने हुए खरबूजे के बीज
  • ½ कप भूने हुए अखरोट
  • ½ कप धागा मिश्री
  • पोषण बढ़ाने के लिए 1-2 बूंद बादाम का तेल डालें

 
विज्ञापन

3 of 5
सिरदर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा - फोटो : Adobe Stock
बनाने की विधि

सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। तैयार पाउडर को एयरटाइट डिब्बे में रखें। इसे कभी भी नमी वाली जगह पर न रखें, वरना इसके खराब होनी की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

 

4 of 5
सिरदर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा - फोटो : Adobe stock
कैसे करें इस्तेमाल ?

जब सिरदर्द हो, ठीक उसी समय 1 छोटी चम्मच पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर पीएं। ध्यान रखें कि दूध गुनगुना होना चाहिए, ठंडे दूध में अगर इसे मिलाकर पिएंगे तो आपको लाभ नहीं मिलेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरदर्द दूर करने का घरेलू नुस्खा - फोटो : Adobe stock
कब करें इस्तेमाल ?

यह उपाय तुरंत राहत नहीं देता, लेकिन नियमित रूप से सेवन करने पर माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या में सुधार होता है। इसे कम से कम 2-3 महीने तक नियमित रूप से लेने की सलाह दी जाती है। इसे अगर रोज रात को सोने से पहले पीना शुरू करेंगे तो भी आपको कुछ दिन में राहत मिलने लगेगी। 

 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें