फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू नुस्खों से पेट दर्द से लेकर गैस में फौरन राहत मिलेगी

Wed, 29 Jan 2020 03:44 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
stomach pain woman - फोटो : Social Media
सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आपको पेट की समस्याओं से छुटकारा मिले। पेट की समस्याएं कई दूसरी बीमारियों की भी जड़ होती हैं। भागदौड़ भरी जीवनशैली में सबसे ज्यादा तकलीफ पेट की ही होती है क्योंकि हमारा खानपान सही से नहीं हो पाता है। गैस से लेकर कब्ज, हार्टबर्न और पेट में इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ये सारी गड़बड़ियां पाचन तंत्र के ठीक से काम नहीं करने की वजह से होती हैं। अगर आप भी पेट की समस्याओं और एसिडिटी से परेशान रहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाएं।
विज्ञापन

2 of 5
abdominal stomach pain - फोटो : Today Show
अजवायन
पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आपको ऐसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। इसके अलावा अजवाइन में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप किसी दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लिए हैं तो उस दिन अजवाइन का सेवन जरूर करें। आपको जब भी पेट में कुछ समस्या लगे तो एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खा लें और आधा गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
a
हींग
खाने में जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का खूब उपयोग होता है। हींग की सुगंध पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। हींग के सेवन करने से एंजाइम सही मात्रा में निकलता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा हींग लिवर को भी मजबूत करता है। पेट दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होने पर आप हींग को साबूत भी खा सकते हैं। साबूत हींग खाने के लिए आप एक चावल के दाने की मात्रा में हींग लें और इसे खाकर एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पी लें। छोटे बच्चों के नाभि के ऊपर हींग लगाने से उन्हें गैस का समस्या नहीं होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सौंफ
ऐसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। आपको जब भी ऐसी कोई समस्या हो तो आप एक बड़ा चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें। इस उबले पानी से छोटी और बड़ी आंत दोनो को फायदा होता है। साधरण तौर पर खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौफ लेना भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
a
लौंग
लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लौंग का इस्तेमाल तो मसालों में होता ही है लेकिन इसके अलावा खाना खाने के कुछ देर बाद एक या दो लौंग के खाने से पाचन आसान हो जाता है। लौंग के सेवन से पेट साफ रहता है। लौंग खाने से मसूड़े मजबूत होते हैं, जिससे खाना चबाना आसान होता है और पेट ठीक रहता है।

नोट: पेट की किसी भी समस्या के लिए फौरन डॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें