फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: होली के अगले दिन शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी, ये पेय पदार्थ हो सकते हैं आपके लिए मददगार

Sat, 19 Mar 2022 11:01 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरीर की अंदरुनी साफ सफाई कैसे करें? - फोटो : Pixabay
होली की उमंग और उत्साह के बाद शरीर का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। त्योहारों के मौसम में हम न चाहते हुए भी कई तरह की अस्वास्थकर चीजों का सेवन कर लेते हैं। इसके बाद शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी माना जाता है। अस्वास्थ्यकर खाद्य-पेय पदार्थों के दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं, इसके लिए शरीर का डिटॉक्सीनेशन बहुत आवश्यक माना जाता है। होली की अगली सुबह आपके लिए कुछ खास पेय पदार्थों का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। यह शरीर से अतिरिक्त शर्करा और अपशिष्टों को बाहर करके पेट साफ करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से हम सभी को शरीर को डिटॉक्स करने के उपाय करते रहने चाहिए। भोजन की अशुद्धि, शरीर में जमा अतिरिक्त वसा, शर्करा को बाहर करने में यह आपके लिए आवश्यक होता है। इन चीजों का शरीर में संचय लिवर, कोलन और किडनी जैसे अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। होली के अगले दिन सभी लोगों को शरीर को डिटॉक्स करने के उपाय जरूर करने चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि किन पेय पदार्थों का सेवन करना इसमें आपके लिए मददगार हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
नींबू पानी है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay
नींबू-पानी पीना विशेष लाभदायक
होली की अगली सुबह खाली पेट नींबू-पानी का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। शरीर से विषाक्तता को दूर करने और वजन को कम करने में इस पेय के लाभ का जिक्र मिलता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें और उसमें एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक मिलाएं। इस पेय का सेवन आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। अदरक में जिंजरोल होता है जो पेट की समस्याओं को रोकने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, वहीं नींबू न केवल विटामिन-सी से भरपूर होते हैं बल्कि इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
जीरा पानी के फायदे - फोटो : iStock
जीरे का पानी पिएं
शरीर के डिटॉक्सीनेशन के लिए जीरे के पानी का सेवन करना भी आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। जीरे का पानी सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में सहायक है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है और मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। वजन कम करने के लिए भी रोजाना सुबह खाली पेट जीरा का पानी पीना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
खीरा पुदीना से करें बॉडी डिटॉक्स - फोटो : Pixabay
खीरा-पुदीना का पेय
खीरा-पुदीना से तैयार पेय न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, बल्कि स्वाद में भी अच्छा होता है। पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में इस पेय को काफी लाभदायक माना जाता है। इस पेय को तैयार करने के लिए किसी बर्तन में ताज़े पुदीने के पत्तों के साथ खीरे के कुछ स्लाइस डालें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें और पूरे दिन इसका सेवन करते रहें। खीरे में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं और इसके हाइड्रेटिंग प्रभाव के कारण यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें