अंजीर प्राचीन फलों में से एक है। इसे सुखा कर मेवे के तौर पर खाया जाता है। साथ ही कच्ची और ताजा अंजीर को फल के तौर पर खाया जा सकता है। इसमें काफी मात्रा में मैंगनीज नाम का तत्व मिलता है। ये पाचन तंत्र सेहतमंद रखने में मददगार होते हैं। अंजीर को अगर कच्चा खाया जाए तो ज्यादा फायदा देती है।
खाना कम ही खाएं, पर संतुलित खाएं। भारतीय लोगों में, खासकर महिलाओं में आयरन की बहुत कमी है। लिहाजा उन्हें ऐसी चीजें खानी चाहिए, जिसमें आयरन की मात्रा ज्यादा हो।
साथ ही एक बात का ख्याल और रखें,जो भी खाएं साफ और ताजा खाएं। क्योंकि अच्छी सेहत ही आपकी पूंजी है।