फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी छोटी सी यह चीज रोज खाना करें शुरू, कैंसर की बीमारी रहेगी दूर

Sat, 07 Dec 2019 01:22 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अखरोट - फोटो : सोशल मीडिया
दिमाग के स्वास्थ्य के लिए अखरोट बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन यह हमारे दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि कई तरह से हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अखरोट खाने से शरीर के लिए जरूरी विटमिन, फाइबर, प्रोटीन, फॉस्फॉरस, मैग्निशियम और ओमेगा-3 अल्फा लिनोलेनिक ऐसिड (एएलए) सहित कई पोषण तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति होती है। बता दें कि अखरोट के नियमित सेवन से कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं अखरोट खाने के फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डाइटिंग में फायदेमंद
फैट और कैलरी से भरपूर अखरोट डाइटिंग करने वालों के लिए बेहद फायदेमंद है। अखरोट में शरीर को फायदा देने वाले वसा की उचित मात्रा होती है। इसके अलावा अखरोट में प्रोटीन और फाइबर भी होते हैं, जो शरीर को ऊर्जावान और सेहतमंद बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिल की बीमारी - फोटो : सोशल मीडिया
दिल को स्वस्थ रखने में
नियमित रूप से अखरोट खाने से दिल की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। दिल के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए अखरोट को रोजाना अपने आहार में शामिल करें। रोजाना अखरोट खाने से सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है। अखरोट में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और लवणों की पर्याप्त मात्रा होती है।

4 of 5
नींद न आना - फोटो : सोशल मीडिया
नींद ना आने की समस्या होने पर
शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन की कमी हो जाने से नींद नहीं आता है। अखरोट में मेलाटोनिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को निंद ना आने की समस्या होती है, उन्हें अखरोट खाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैंसर - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर से सुरक्षा
अखरोट के रोजाना सेवन से कैंसर जैसी बीमारी की संभावना कम हो जाती है। खासकर ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव के लिए अखरोट काफी फायदेमंद है। एक अध्ययन के अनुसार अखरोट खाने वाले लोगों में कैंसर होने की संभावना 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें