फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लाल-लाल टमाटर सेहत के लिए है खजाना, इन बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज

Fri, 26 Apr 2019 09:17 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो सभी मौसम में बाजारों में मिलता है। लाल टमाटर देखने में जितने खूबसूरत होते हैं। वहीं खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सहेत को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। टमाटर प्राकृतिक विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें कई तरह के अलग-अलग विटामिन पाए जाते हैं। इसके अलावा कच्चे टमाटर भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है टमाटर।
विज्ञापन

2 of 5
कैंसर से बचाव
टमाटर में मौजूद पोषक तत्व लाइकोपीन नाम का रसायन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर देती है। टमाटर में लाइकोपीन व बीटा कैरोटिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो लोग सप्ताह में दस या उससे अधिक टमाटर खाते हैं उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिल को रखता है स्वस्थ
टमाटर में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन सी और कोलीन प्रचबर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए यह आपके दिल का खास ख्याल रखता है। पोटेशियम की अधिक मात्रा के लिए हमें टमाटर का सेवन सलाद के तौर पर करना चाहिए। हाल ही में एक शोध में पाया गया कि प्रतिदिन तकरीबन 4039 एमजी पोटेशियम का सेवन हृदय रोगों के खतरे को लगभग 49 प्रतिशत तक कम कर देता है।

4 of 5
गर्भावस्था में फायदेमंद
टमाटर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। टमाटर गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। एक स्वस्थ शिशु के लिए गर्भवती महिला को बड़ी मात्रा में पोषक तत्वों और विटामिन्स की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्वचा के लिए टमाटर फायदेमंद 
बाजार में प्रचलित ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में आप अमूमन सुनते ही होंगे कि इनमें टमाटर का लीकोपीन मौजूद है। टमाटरों का यह गुण आपको सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के प्रभाव से बचाता है जिससे आपकी त्वचा आसानी से झुलसती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें