फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है सूर्य की रोशनी, विटामिन-डी के अलावा इन फायदों के बारे में भी जानिए

Thu, 21 Apr 2022 10:28 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शरीर को लिए जरूरी है सूर्य की रोशनी - फोटो : iStock
हमारी बेहतर सेहत के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की दैनिक आवश्यकता होती है, विटामिन-डी उनमें से एक है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ कोशिकाओं और शरीर की बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए इस विटामिन की जरूरत होती है। सूर्य की रोशनी को विटामिन-डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना सुबह की हल्की धूप में वॉक करने की सलाह दी जाती है। सूर्य की रोशनी सिर्फ विटामिन-डी के लिए ही नहीं, शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी लाभदायक मानी जाती है। रोजाना सूर्य के प्रकाश में कुछ समय बिताने की आदत आपके सेहत को गजब का बूस्ट दे सकती है।

कई अध्ययनों से पता चलता है कि चूंकि शहरी क्षेत्रों में लोगों को रोजाना पर्याप्त मात्रा में सूर्य की रोशनी नहीं मिल पाती है, जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। कम उम्र में ही लोगों को हड्डियों और त्वचा की समस्याएं होने लगी हैं। वैसे बहुत अधिक समय तक सूर्य की रोशनी भी नुकसानदायक हो सकती है। इससे निकलने वाली यूवी विकिरण के अत्यधिक संपर्क से त्वचा कैंसर हो सकता है। रोजाना सूर्यादय के समय की हल्की धूप में वॉक करने की आदत बनाएं, यह आपकी सेहत के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। आइए सूर्य के प्रकाश से होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हड्डियों को कैसे मजबूत बनाएं? - फोटो : iStock
हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-डी की आवश्यकता होती है। सूर्य की रोशनी इसका सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है। शोध से पता चलता है कि सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर हमारा शरीर विटामिन-डी का उत्पादन करता है । विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम की उचित मात्रा बनाए रखने में सहायक है, ऐसे में सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। कैल्शियम, हड्डियों को मजबूत करने, पतले होने और आसानी से टूटने से बचाने में सहायक है। 
विज्ञापन

3 of 5
खुश रहने के लिए जीवनशैली को रखें बेहतर - फोटो : istock
मूड विकारों को कम करती है

सूर्य की रोशनी का संपर्क आपके मूड को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूप में समय बिताने से आपका मूड बेहतर होता है। धूप, आपके शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाती है। सेरोटोनिन, एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मूड को खुश रखने में मददगार मानी जाती है।

मन को शांत रखने और ध्यान केंद्रित करने में इसका लाभ है। कुछ शोध बताते हैं कि सर्दियों के महीनों में धूप की कमी के कारण लोगों में मूड से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है। 

4 of 5
लंबी आयु प्राप्त करने के तरीके - फोटो : istock
आयु को बढ़ाती है

30,000 स्वीडिश महिलाओं पर किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग धूप में अधिक समय बिताते हैं, उनमें अक्सर कमरों में रहने वालों की तुलना में लंबे समय तक जीवित रहने की संभावना अधिक होती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी पुष्टि के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजबूत इम्युनिटी के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक

सूर्य की रोशनी के संपर्क में रहना शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने में काफी मददगार हो सकता है। शोध से पता चलता है कि विटामिन-डी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है, और सूरज की रोशनी के लगातार संपर्क में रहने से आप इसे बेहतर बनाए रखने में सफल हो सकते हैं। स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली सर्जरी के बाद बीमारी, संक्रमण, कुछ प्रकार के कैंसर, कोरोना संक्रमण आदि के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें