फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में करें सत्तू का सेवन, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए बेहद असरकारक

Wed, 26 May 2021 01:53 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इससे शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है - फोटो : Social Media

Medically Reviewed by Deepika Garg
श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

सत्तू एक ऐसा सुपर फूड है, जिसका सेवन ऊर्जा से भर देता है। सत्तू चना और जौ को मिलाकर तैयार किया जाता है। सत्तू बनाने के लिए चना और जौ को भूनकर साथ में पीसा जाता है। एक कटोरी में थोड़ा सत्तू लेकर उसमें नमक या शक्कर मिलाकर आप इसे पी सकते हैं या गाढ़ा रखकर खा भी सकते हैं। सत्तू का सेवन नाश्ते में करना एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है, साथ ही पेट भी भर जाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए सत्तू के सेवन से किन बीमारियों में राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन

2 of 6
रक्त में ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है - फोटो : iStock

डायबिटीज नियंत्रित करे
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक नहीं होता है इसलिए इसके सेवन से रक्तचाप के मरीज को कुछ नुकसान नहीं होता है। इसके सेवन से रक्त में ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। ऐसा करने से मधुमेह धीरे-धीरे नियंत्रण में आने लगता है। आपके लिए नाश्ते में इसका सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होगा। 

विज्ञापन

3 of 6
सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है - फोटो : Pixabay

पेट साफ करे
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, यदि वे प्रतिदिन सुबह सत्तू खाते हैं तो उनका पेट अच्छे से साफ हो जाता है। सत्तू में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है और फाइबर पेट को अच्छे से साफ करने में सहायता करता है। सत्तू के सेवन से पेट भी भर जाता है और पेट पर यह भारी भी नहीं पड़ता है। इसे आसानी से पचाया भी जा सकता है। 

4 of 6
चने में लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता हे - फोटो : सोशल मीडिया

रक्तचाप कम करे
जिन लोगों का रक्तचाप बार-बार बढ़ जाता है, उन्हें सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए। चने में लिनोलिक फैटी एसिड पाया जाता हे। यह एसिड शरीर में प्रोस्टागलैंडिंस के उत्पादन को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कम करता है। चने में और भी कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि ब्लड प्रेशर को आसानी से नियंत्रित कर लेते हैं। 

विज्ञापन

5 of 6
हुत देर तक भूख नहीं लगती है - फोटो : Pixabay

वजन कम करने के लिए
यदि आप वजन कम करना चाह रहे हैं, तब तो अपनी डाइट में जरूर से सत्तू को शामिल करें। नाश्ते में एक कटोरी सत्तू लेने से वजन तो कम होता ही है, पेट भी भर जाता है और बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। विशेषकर महिलाओं को यदि मोटापा कम करना है तब इसका इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि कमर और पेट के हिस्से को कम करने के लिए सत्तू का सेवन करना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सत्तू का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है - फोटो : pixabay
बालों को स्वस्थ रखे
कोरोना की दूसरी लहर में बाल झड़ने की समस्या बहुत सामने आ रही है। ऐसे में बालों को गिरने से रोकने के लिए और असमय सफेद होने से रोकने के लिए सत्तू का सेवन बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से सत्तू का सेवन करने से इस समस्या में जल्दी ही राहत मिल सकती है।

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें